मौसम अलर्ट :- प्रदेश में भारी बारिश की संभावना ....पढ़ें पूरी खबर ......

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बस्तर में भारी बारिश की संभावना जताई है | प्रदेश में मानसून द्रोणिका सक्रिय है, 2 से 3 दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की स्थिति बने रहने की संभावना है | मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण तटीय ओडिशा, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी से चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है |
दक्षिण छत्तीसगढ़ में विंड शेयर जोन भी बना हुआ है | जिसके चलते बस्तर समेत बिलासपुर संभाग के रायगढ़, जांजगीर के साथ एक-दो और स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं |
बता दें कि इससे पहले भी बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी बारिश की संभावना जताई थी | मौसम विभाग ने बस्तर समेत अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था | वहीं तीन से चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गयी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments