कांग्रेस के कुकर्मियों के कारण हम चुनाव जीतेंगे - सूबेदार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जोरा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सूबेदार सिंह सिकरवार राजवाड़ा ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया | नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने मीडिया के सामने कहा मुझे तो कांग्रेसियों के को कम जीताएंगे मैं पहले 14000 से जीता था आप 24000 से जीत लूंगा इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख भी किया उन्होंने कहा कि मैने जोरा में विकास कराया है स्कूल, अस्पताल, पुलिया नाले नाली सड़क बनवाई है |
इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने और केन्द्रीय कृषि कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ऐसी विकास की योजनाएं संचालित की? है कि लाडली बहना से महिलाओं का कल्याण किया है भारतीय जनता पार्टी के समय जितना विकास हुआ है उतना विकास कभी नहीं हुआ और इस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा उनके यहां तो टिकटों को लेकर ही घमासान मचा है अब कांग्रेस बहुमत से तो नीचे चली गई है उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि फॉर्मूले तो कांग्रेस फिट करें हम तो अपनी सहजता पर ही जाएंगे हमें सेवा के लिए सरकार चाहिए और कांग्रेस को सत्ता की भूख है वह इसलिए दौड़ लगा रहे हैं अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता और नगर पालिका कैलारस के बृजेश बंसलसहित अन्य भाजपा के लोग भी मौजूद थे ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments