google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हम पायलटों के नौकरी छोड़ने से उत्पन्न संकट से बाहर आ गए हैं - अकासा एयर.....

Oct 22, 2023
1 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अकासा एयर ने कहा ‎कि कंपनी धीरे-धीरे पायलटों के अचानक नौकरी छोड़ने से उत्पन्न हुई उथल-पुथल से बाहर आ रही है। एयरलाइन के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा कि उनकी कंपनी एयरलाइनों के बीच सीमित आपसी भर्ती (नो-पोचिंग) समझौते के एकदम खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना सही नहीं होगा।

गौरतलब है कि अकासा एयर को उड़ान भरते हुए एक वर्ष से थोड़ा अधिक समय हुआ है। उसके पास 450 से अधिक पायलट हैं और विस्तार योजनाओं को देखते हुए यह संख्या बढ़ेगी। अप्रैल में हमारे पास लगभग 330 पायलट थे। इसके बाद लगभग 40 पायलट नोटिस अवधि को पूरा किए बिना चले गए। आज हमारे पास 450 से कुछ अधिक पायलट हैं। अप्रैल से आज तक हमने करीब एक तिहाई अतिरिक्त पायलट जोड़े हैं।


एयरलाइन ने संबंधित पायलटों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की है। दुबे ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एयरलाइन उद्योग के स्तर पर कुछ भी करने की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिसंबर में कंपनी का नेटवर्क 10 प्रतिशत बढ़ेगा और फिर मार्च तक इसमें 33 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी होगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html