हम लोग मानते हैं कि स्वास्थ्य ही जीवन का आधार - पीएम मोदी.....

जी 20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया गुजरात के गांधीनगर में जी 20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा स्वास्थ्य ही जीवन का आधार है। हम भारत में कहते हैं, आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्, अर्थात स्वास्थ्य ही परम धन है और अच्छे स्वास्थ्य से हर कार्य पूरा हो सकता है। कोरोना ने हमें याद दिलाया है कि स्वास्थ्य हमारे निर्णयों के केंद्र में होना चाहिए। इसने हमें सहयोग का मूल्य दिखाया है।
पीएम मोदी ने कहा अगली स्वास्थ्य आपात स्थिति को रोकने, तैयारी करने और प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहना चाहिए। यह आज की परस्पर जुड़ी दुनिया में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है...भारत में, हम एक समावेशी और समग्र दृष्टिकोण का पालन कर रहे हैं, हम स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रहे हैं, चिकित्सा की पारंपरिक प्रणाली को बढ़ावा दे रहे हैं और सभी को सस्ती स्वास्थ्य देखभाल प्रदान कर रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments