google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जल संसाधन विभाग की कार्रवाई, नहर लाइनिंग में गड़बड़ी सामने आई...

Aug 5
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

पखांजूर पखांजूर क्षेत्र के PV-89 विवेकानंद नगर लघु जलाशय नहर लाइनिंग निर्माण में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद जल संसाधन विभाग ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने के साथ ही कई स्थानों पर नहर की लाइनिंग में दरारें और क्षति दिखाई देने लगी है। विभागीय निरीक्षण में पाया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित डिज़ाइन और तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। अधिकारियों ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए ठेकेदार को तत्काल सुधार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय के भीतर निर्माण की कमियों को दूर नहीं किया गया तो ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने सहित नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि सार्वजनिक परियोजनाओं में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

#पंखाजूर #विवेकानंद #ब्रेकिंगADNन्यूज़

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html