गांव और खेतों में भरा पानी, नहर का तटबंध टूटने से दो हिस्सों में बांटी मुख्य सड़क, फसलें हुई बर्बाद

कोरबा जिले के पहाड़गांव में हसदेव बांगो परियोजना के मुख्य नहर का तट बंध आज सुबह फूट गया, जिससे लगभग 5-7 किलोमीटर तक नहर का पानी फैल गया। इस मामले में 100 एकड़ से अधिक खेतों में लगाई गई फसलों के डूबने की खबर भी आ रही है। यह घटना ग्राम पंचायत बुढ़ियापाली के ग्राम पहाड़गांव में घटी है।करतला विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पहाड़गांव से गुजरने वाले नहर का तट बंध आज सुबह फूट जाने के कारण मुख्य सड़क दो हिस्सों में बंट गया है। नहर का पानी तेज बहाव के साथ खेतों और गांव में आ गया है, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया है।
मिली जानकारी अनुसार, प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। इस घटना के परिणामस्वरूप 35 से 40 किसानों का खेत प्रभावित हो चुका है और पानी का बहाव अभी भी जारी है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मेंटेनेंस के अभाव में नहर पहले से ही कमजोर था। लेकिन सिंचाई विभाग के टाइम कीपर और सब इंजीनियर ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण अचानक यह फूट गया और हमारे खेत जल में डूब गए। इस घटना से किसानों को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments