कांकेर के लिए पहली बारिश बनी आफत, हॉस्टल के कमरों में घुसा पानी

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मानसून की पहली बारिश आफत बन गयी है, यहाँ मानसून की पहली बारिश में ही पोस्ट मैट्रिक आदिवासी हॉस्टल में घुस गया. छात्रावास के कमरों में बारिश का पानी घुसने से छात्र परेशान हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार इस हॉस्टल में 100 से अधिक बच्चे रहते हैं और पढ़ाई करते हैं. ढलान होने के कारण बारिश का पानी हॉस्टल के कमरो और हॉल में घुस गया है. छात्रावास में पानी घुसने की जानकारी के बाद कांकेर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला मौके पर पहुंची. कलेक्टर ने छात्रावास का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.ऐसे में बच्चों के लिए मानसून की पहली बारिश आफत साबित हुई है.

छात्रों ने बताया कि छात्रावास में गलत तरीके से टाइल्स लगाया गया है. छात्रों ने बताया कि हॉस्टल में रिपेयरिंग का काम कोरोना काल में किया गया. उस समय निर्माण कार्य को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया जिसके कारण आज ये दिन नहीं देखना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि हॉस्टल के रिपेयरिंग का काम बहुत खराब हुआ है. यही कारण है कि हॉस्टल में जगह-जगह पानी लीकेज हो रहा है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments