देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की रच रहा था साजिश, NIA ने मणिपुर से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मणिपुर से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अधिकारी ने शनिवार 23 सितंबर को यह जानकारी दी। उनका दावा है कि आरोपी म्यांमार स्थित टेरर ग्रुप का सदस्य है। वो मणिपुर में हो रही जातिया हिंसा का इस्तेमाल देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए करने की साजिश कर रहा था।
NIA के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान मोइरांगथेम आनंद सिंह के रूप में हुई है। उसे पूछताछ के लिए नई दिल्ली लाया गया है। वो उन पांच लोगों में से एक है जिन्हें मणिपुर पुलिस ने उनके गोदाम से लूटे गए हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
मणिपुर में मई में कुछ लोगों ने पुलिस के गोदाम से लगभग 4 हजार 537 हथियार और 6.32 लाख गोलियां लूटी थीं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments