google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कर रहा था चुनाव प्रचार, तहसील कार्यालय का कर्मचारी सस्पेंड...

Nov 10, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान शासकीय कर्मचारी के आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई हुई है. मंदिर हसौद तहसील में पदस्थ कार्यालय सहायक दिनेश कुमार गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है. कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है और सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश जारी किए है |


जारी आदेश के अनुसार मंदिर हसौद तहसील कार्यालय में पदस्थ कार्यालय सहायक दिनेश कुमार गोस्वामी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में घुम-घुमकर आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने जनता को प्रोत्साहित कर रहे थे |


राजनीतिक गतिविधियों में सम्मिलित होकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत पर एसडीएम आरंग ने जांच की थी. जांच में शिकायत सही पाये जाने पर कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन पर दिनेश गोस्वामी को निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में दिनेश गोस्वामी को जिला निर्वाचन कार्यालय, सामान्य निर्वाचन शाखा में संलग्न किया गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html