वैगनर चीफ प्रिगोझिन की विमान हादसे में मौत, तीन पायलट व सात यात्री थे सवार.....

दुर्घटना पर मंडराए शंका के बादल, पुतिन पर जान से मरवाने का आरोप रूस के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की विमान हादसे में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान में तीन पायलट समेत सात यात्री थे जिनमें येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल था। रूस के आपात अधिकारियों के अनुसार वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी यात्रियों की सूची में शामिल थे।
हालांकि दुर्घटना पर शंका के बादल भी मंडरा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पुतिन ने उसे देशद्रोही करार दिया था, हो सकता है उसी ने मरवा दिया। क्योंकि विमान हादसे के पहले दो धमाकों की आवाज भी सुनी गई थी। इधर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह विमान निजी सैन्य कंपनी वैगनर ग्रुप के संस्थापक येवगेनी प्रिगोझिन का ही था। दुर्घटनाग्रस्त निजी विमान में 3 पायलट और 7 यात्री सवार थे, जिनमें से सभी की मौत हो गई। रूस के नागरिक विमानन नियामक ने बताया कि येवगेनी प्रिगोझिन को लेकर विमान मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग के लिए जा रहा था और राजधानी से मॉस्को से करीब 100 किलोमीटर दूर त्वेर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उड़ान संबंधी डेटा के अनुसार, निजी विमान ने बुधवार शाम को मॉस्को से उड़ान भरी थी और कुछ मिनट बाद ही इसका संपर्क ग्राउंड कंट्रोल रूम से टूट गया। गौरतलब है कि यूक्रेन में रूस की सेना के साथ युद्ध लड़ने वाली प्रिगोझिन की निजी सेना वैगनर ग्रुप ने जून में रूस के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के खिलाफ कुछ वक्त के लिए सशस्त्र विद्रोह कर दिया था। इस दौरान वैगनर आर्मी ने रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोव ऑन डॉन पर कब्जा कर लिया था, जो सैन्य मुख्यालय भी है। येवगेनी प्रिगोझिन ने 24 जून को एक वीडियो संदेश जारी कर ऐलान किया था कि वह 25 हजार सैनिकों के साथ मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने सीधे व्लादिमीर पुतिन को चुनौती देते हुए कहा था कि 24 घंटे के अंद रूस को नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। रूसी सैन्य कमांडरों के साथ मतभेदों के कारण वैगनर ग्रुप का यह विद्रोह सामने आया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments