जनपद पंचायत सारंगढ़ से बाईक से मतदाता जागरूकता रैली निकली , 03 नवंबर को सुबह 9 बजे...
ब्यूरो चीफ रायगढ़:-
बाइक से महिलाओं और ग्रामीणों ने भी किया मतदान जागरूक।
03 नवंबर को सुबह 9 बजे जनपद पंचायत सारंगढ़ से खेलभांठा तक बाईक रैली का शुभारंभ किया जाएगा, जो तुर्की तालाब, सोनार पारा रोड, राजापारा, बड़े मठ, नया तालाब रोड, भारतमाता चौक, गढ़ चौक होते हुए खेलभांठा मैदान में समापन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने इस अवसर पर युवा सहित सभी इच्छुक नागरिकों को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।
मतदाता जागरूकता के अंतर्गत जिले में विविध आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत सारंगढ़ में स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता हेतु मतदान बाइक रैली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित समस्त ग्रामीणों एवं महिला समूह के द्वारा बाइक रैली करते हुए "सारंगढ बिलाईगढ़ सबो जाबो वोट देहे बर" का नारा देकर निष्पक्ष मतदान करने हेतु शपथ लिया गया। साथ हस्ताक्षर वोट से भी जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपना योगदान दिया एवं शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ लिया। खेलभांठा तक निकली रैली।
बाइट/जिला कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्धकी






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments