वीके सक्सेना और अनुराग ठाकुर ने ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ को दिखाई हरी झंडी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार सुबह ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैट्रो और अन्य साधनों से बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे लोगों में हाफ मैराथन को काफी उत्साह देखा गया। मैराथन में हर उम्र के लोग भाग लेते हुए देखे गये है।
रविवार को तीन तरह की मैराथन स्पर्धाएं आयोजित की जा रही है। जिनमें हाफ मैराथन एमेच्योर, 10 किलोमीटर रूट और हाफ मैराथन एलीट शामिल हैं। पहली हाफ मैराथन एमेच्योर सुबह करीब पांच बजे से, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग से यू-टर्न लेकर लोधी रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सी-हेक्सागोन, कर्तव्यपथ, रफी मार्ग, रेल भवन, रफी मार्ग, संसद मार्ग होते हुए वापस जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी।
दूसरी 10 किलोमीटर मार्ग से सुबह करीब पांच बजे से, संसद मार्ग पर जीवन दीप बिल्डिंग से शुरू होकर, पटेल चौक, संसद मार्ग, रफी मार्ग, रेल भवन, कार्तव्यपथ, जनपथ, होटल ली मेरिडियन, जनपथ पर यू टर्न लेकर कर्तव्य पथ, इंडिया गेट कैनोपी, सी-हेक्सागोन, मथुरा रोड, लोधी रोड, भीष्म पितामह मार्ग, जेएलएन स्टेडियम कॉम्प्लेक्स पर समाप्त होगी। तीसरी हाफ मैराथन एलीट जेएलएन स्टेडियम कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सी-हेक्सागोन, कर्तव्यपथ, रफी मार्ग क्रॉसिंग से यू टर्न लेकर कर्तव्यपथ, इंडिया गेट कैनोपी, सी-हेक्सागन होते हुए वापस इसी रूट से स्टेडियम के बाहर समाप्त होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments