विजयनगरम ट्रेन हादसा - 33 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आंध्रप्रदेश के विजयनगरम में दो ट्रेनों की टक्कर में कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। रेल हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 54 लोग घायल हैं। हादसे के बाद रूट की 33 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। विजयनगरम जिले में हुए रेल हादसे में अब तक 13 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 54 लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद रेलवे ने इस रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं कई ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाया जा रहा है। 30 अक्टूबर को रायपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 08527 रायपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर और 30 अक्टूबर को विशाखापत्तनम से चलने वाली ट्रेन संख्या 08528 विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कोरबा-विशाखापत्तनम, पारादीप-विशाखापत्तनम, रायगड़ा-विशाखापत्तनम, पलासा-विशाखापत्तनम, विशाखापत्तनम-गुनुपुर, गुनुपुर-विशाखापत्तनम, विजयनगरम-विशाखापत्तनम ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments