संजय कांपलेक्स डेंगू जोन में चेंबर ऑफ कामर्स के साथ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा का दौरा...

शहर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों में काबू पाने क्वे लिए स्वयं कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा अपने पूरे जिला प्रशासन की टीम एवम छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के साथ संजय कांप्लेक्स का दौरा किया।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने डेंगू के रोकथाम के लिए दवाई का छिड़काव करते हुए साफ सफाई को युद्ध स्तर पर चालू किया। बता दें शहर में डेंगू के लगातार बढ़ते मामले को देखकर कलेक्टर सिन्हा ने चेंबर ऑफ कामर्स के साथ बैठक आहूत की थी। जिसके फल स्वरूप कल जिला प्रशासन ने डेंगू जोन संजय काम्प्लेक्स में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान डेंगू के रोकथाम के लिए कलेक्टर की उपस्थिति में चेंबर ऑफ कामर्स अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने डेंगू जागरूकता के पांपलेट व्यापारियों के बीच वितरण किया गया, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा डेंगू के रोक थाम के लिए निरंतर हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

संजय कांप्लेक्स दौरे के दौरान कलेक्टर और चेंबर ऑफ कामर्स की उपस्थिति में दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों को डेंगू नियंत्रण के लिए टिप्स दिए गए | साथ ही कलेक्टर सिन्हा ने संजय कांप्लेक्स में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम आयुक्त को कड़े निर्देश दिए हैं संजय कांप्लेक्स में डेंगू रोक थाम के लिए नालियों की सफाई की गई इस दौरान दवा का छिड़काव भी किया गया है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments