विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा का टाउन हॉल मुरैना से हुआ शुभारंभ.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हिन्दू युवाओ में धर्म व राष्ट्र के प्रति सोए हुए शौर्य भाव का जागरण करना यात्रा मध्य भारत प्रान्त के समस्त जिलों में निकाली जाएगी।
जिसका शुभारंभ मुरैना से संत जनों के कर कमलों द्वारा किया गया । इस शौर्यजागरण यात्रा सभा मे मंचासीन संत महामंडलेश्वर महंत शिवराम दास महाराज लंका पहाड़ बानमोर, संत प्रताप जी साईं प्रेम प्रकाश आश्रम मुरैना नीरज दोनेरिया राष्ट्रीय संयोजक बजरंगदल, खगेन्द्र भार्गव प्रान्त संगठन मंत्री ओर अतिथियों के द्वारा प्रभु श्री राम दरबार पर पूजा एवं दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला समर्पित कर की गई। इस धर्म सभा में उपस्थित सभी अथितियों का सम्मान शॉल एवं श्रीफल देकर किया गया।
सम्मान समारोह के बाद इस धर्म सभा मे उपस्थित होने वाले बजरंगी एवं सनातन प्रेमियों को संतों का मार्ग दर्शन भी प्राप्त हुआ। धर्म सभा के समापन के बाद विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं सनातनी हिन्दुओ के द्वारा मुरैना शहर में भव्य शौर्य जागरण यात्रा निकाली गयी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की इस धर्म सभा एवं शौर्य जागरण यात्रा में मंचासीन अतिथि महामंडलेश्वर महंत शिवराम दास महाराज लंका पहाड़ी हनुमान मंदिर बामोर, संत प्रताप साईं प्रेम प्रकाश आश्रम मुरैना ,बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया खगेन्द्र भार्गव प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद ,अवधेश तिवारी प्रांत सह संयोजक बजरंग दल ,रिपु दमन भदोरिया प्रांत महाविद्यालय विद्यार्थी संपर्क प्रमुख, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मुरैना विभाग एवं जिला के समस्त कार्यकर्ता एवं सनातनी हिन्दू वीर अपने अपने चार पहिया दो पहिया वाहनों से हजारो की संख्या में उपस्थित हुए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments