google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात,सड़क परियोजनाओं और विकास पर हुई चर्चा....

Jul 31, 2025
2 min read

ब्रैकिंग ADN न्यूज़ :-

औद्योगिक और नवगठित जिलों पर फोकस


रायपुर:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार, 31 जुलाई 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, चल रही सड़क परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की बुनियादी ढांचा योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।


मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री को राज्य में चल रही प्रमुख सड़क परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इन परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। विशेष रूप से, राज्य के सुदूर और आदिवासी क्षेत्रों को मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि इन क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक अवसर प्राप्त हो सकें।

औद्योगिक और नवगठित जिलों पर फोकस

बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों और नवगठित जिलों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि बेहतर सड़क संपर्क से इन क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय समुदायों का जीवन स्तर उन्नत होगा। उन्होंने “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” के तहत राज्य की दीर्घकालिक रणनीति को भी रेखांकित किया, जिसमें पर्यावरण अनुकूल और एकीकृत परिवहन प्रणाली विकसित करने का लक्ष्य शामिल है।


केंद्र का पूरा सहयोग

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकताओं और विकास के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को सड़क और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। गडकरी ने कहा कि आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क संपर्क बढ़ाने से न केवल विकास की गति तेज होगी, बल्कि इन क्षेत्रों में दीर्घकालिक और सकारात्मक परिवर्तन भी देखने को मिलेंगे।



Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html