राज्यपाल से विष्णु देव साय ने की मुलाकात, क्या हुई बात, जानें....
- ANIS LALA DANI
- Dec 12, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में नामित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान शपथ ग्रहण की तैयारियों एवं प्रदेश हित से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। विष्णु देव साय ने राज्यपाल हरिचंदन को शाल भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल हरिचंदन ने भी विष्णु देव साय को शॉल भेंट कर उनका अभिवादन किया।
छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को लेंगे शपथ छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर यानी कल बुधवार को नए सीएम विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को शपथ लेंगे। साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में CM के साथ डिप्टी सीएम और मंत्री भी शपथ लेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।