google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विराट कोहली ने वर्ल्ड कप के बीच करियर को लेकर दिल खोलकर की बात..

Nov 1, 2023
2 min read









































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 2023 वर्ल्ड कप के बीच अपने करियर को लेकर खुलकर बात की है, वनडे में ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर के सबसे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने की कगार पर खड़े किंग कोहली का कहना है कि उन्होंने कभी इसके बारे नहीं सोचा था | 2023 वर्ल्ड कप में अब तक विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है. कोहली ने अब तक छह मैचों में 354 रन बनाए हैं, जिसमें पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ शतक (48वां शतक) भी शामिल है. हालांकि, रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में वनडे विश्व कप के इतिहास में पहली बार शून्य पर आउट होने के बाद कोहली ने अपने करियर में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जोड़ लिया|


2023 वर्ल्ड कप के बीच स्टार स्पोर्ट्स से खास बातचीत में विराट कोहली ने अपने करियर को लेकर दिल खोलकर बात की. कोहली ने कहा, “अगर हम क्रिकेट के बारे में बात करें तो मैंने कभी भी सब कुछ हासिल करने के बारे में नहीं सोचा था. इस समय जहां मेरा करियर है ऐसा मैंने कभी नहीं सोचा था. यह ऊपर वाले की देन है, जिसने मुझे इतनी लंबी अवधि के करियर से नवाजा. मैंने केवल सपना देखा था कि मैं ऐसा करूंगा, लेकिन कभी सोचा नहीं था कि चीजें इस तरह से होंगी, कोई भी इन चीजों की योजना नहीं बना सकता. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इन 12 सालों में इतने सारे शतक और इतने रन बना पाऊंगा |

कोहली क्रिकेट करियर में सबसे तेज 26,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए | उन्होंने 567 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. अपने पूरे करियर के दौरान विराट का पूरा फोकस अपने गेम को बेहतर करने पर था | कोहली ने कहा, ”मेरा एकमात्र फोकस यह था कि मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कैसे करूं और कठिन परिस्थितियों में टीम की जीत सुनिश्चित करूं | इसके लिए मैंने अनुशासन और जीवनशैली में काफी बदलाव किए. अब मेरा पूरा ध्यान इस बात पर है कि मुझे गेम कैसे खेलना है और उसके बाद मैंने जो नतीजे हासिल किए हैं, वे उसी तरह से खेलने से मिले हैं |”

कोहली ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “मैंने मैदान पर अपना 100 फीसदी देकर क्रिकेट खेला है और इससे मुझे जो कुछ भी मिला है वो भगवान ने मुझे दिया है और मैंने कभी नहीं सोचा था कि चीजें इस तरह से सामने आएंगी |”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html