google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लौटे रहे है विराट कोहली, ये पर्सनल इमरजेंसी आई सामने जानिए क्या है वजह?....

Oct 2, 2023
2 min read


































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले के लिए गुवाहटी पहुंचे विराट कोहली को पर्सनल इमरजेंसी के कारण अचानक मुंबई लौटना पड़ा। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि विराट जल्द टीम के साथ वापस जुड़ेंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पुष्टि की कि विराट निजी कारणों से मुंबई गए हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से आगे कहा गया कि विराट जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पहला अभ्यास मैच शनिवार को एक भी गेंद फेंके बिना बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। ऐसी संभावना है कि भारत का दूसरा अभ्यास मैच भी बारिश से प्रभावित हो सकता है।


तिरुवनंतपुरम में अब तक अभ्यास मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं। 29 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका-अफगानिस्तान का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था, जबकि 30 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया-नीदरलैंड के बीच मुकाबला 23 ओवर का हो गया था लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। दक्षिण अफ्रीका को अपना दूसरा अभ्यास मैच सोमवार को न्यूजीलैंड से खेलना है जबकि भारत मंगलवार को नीदरलैंड के खिलाफ अपना मैच खेलेगा। 1983 और 2011 का चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम में पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। यह पहली बार है जब भारत पूरी तरह से पुरुष वनडे विश्व कप की मेजबानी कर रहा है।


बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली को इमरजेंसी में अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए गुवाहटी से मुंबई लौटना पड़ा है। इन खबरों ने अनुष्का शर्मा की सेकंड प्रेग्नेंसी की खबर हवा दी है। हालांकि, विराट के अचानक लौटने की इमरजेंसी क्या थी, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html