विराट कोहली के पुरे हो गये 13 हजार रन, लगाया 77वां शतक, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है | सोमवार को एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए सेंचुरी जड़ी और इसी के साथ वनडे क्रिकेट में अपने 13 हजार रन भी पूरे कर लिए. विराट कोहली ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है, साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 77वां शतक जड़ा है. पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में विराट कोहली ने 84 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी की, इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े. विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ मिलकर 200 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की और पाकिस्तान को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया |
विराट कोहली ने अपनी इस पारी में कुल 122 रन बनाए, इसमें सिर्फ 94 बॉल में 9 चौके और 3 छक्के जमाए. विराट कोहली के अलावा इस मैच में केएल राहुल ने भी सेंचुरी जड़ी और 106 बॉल में 111 रन बनाए. इन दोनों के दम पर ही टीम इंडिया 50 ओवर में 356 रन बना पाई। बारिश की वजह से प्रभावित हुए इस मैच को सोमवार फिर से शुरू किया गया, जहां विराट कोहली और केएल राहुल ने तबाही मचा दी. विराट कोहली ने अपनी पारी को 8 रन से आगे बढ़ाया और रनों की बौछार कर दी. विराट कोहली का वनडे क्रिकेट में ये 47वां शतक है, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में अब विराट कोहली के 77 शतक हो गए हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments