google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एशिया कप के लिए जमकर पसीना बहा रहे विराट......

Aug 17, 2023
1 min read





























































भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली आजकल एशिया कप की तैयारियों में लगे हुए हैं। एशिया कप इसी माह के अंत में शुरु होगा। विराट ने सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस के दिन का एक वीडियो भी साझा किया है, इसमें वह जिम में अभ्यास करते दिख रहे हैं। एशिया कप इस बार एकदिवसीय प्रारुप में खेला जाएगा।


ऐसे में इन टूर्नामेंट से टीम को अक्टूबर में होने वाले विश्वकप के लिए अभ्यास का अच्छा अवसर मिलेगा। एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास है पर भारतीय टीम के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। इस पूर्व कप्तान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया है।

इसमें वह ट्रेडमील पर पसीने से लथपथ दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने साथ ही लिखा, ‘छुट्टी है फिर भी भागना तो पड़ेगा।‘ उनके इस वीडियो को प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है। एशिया कप में भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी। भारतीय टीम 2 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। इसमें भी भारतीय बल्लेबाजीविराट पर आधारित रहेगी। एशिया कप में भारत को पाकिस्तान और नेपाल के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। इसमें भारत और नेपाल की टीमों के बीच 4 सितंबर को मुकाबला होगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html