google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

2 साल पहले किए थे हिंसक उपद्रव, कांग्रेस नेता दोस्त के साथ गिरफ्तार...






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

खैरागढ़ के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के उदयपुर स्थित महल में जबरिया ताला खोलने के दौरान हुई हिंसक उपद्रव के मामले में जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष गुलशन तिवारी और उसके एक साथी को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में दो साल बाद गिरफ्तारी की है। साल 2021 में स्व. देवव्रत सिंह की तलाकशुदा पत्नी पदमादेवी और मौजूदा पत्नी विभा सिंह के साथ संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद काफी गहरा गया था। देवव्रत समर्थकों ने उदयपुर स्थित निवास में लगे ताला खोलने पर मना करने के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया था। इस घटना में पुलिस जवानों पर जहां समर्थकों ने हमला बोला। वहीं पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया था। इस मामले में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी व दादू खान उर्फ रशूल खान को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं। सूत्रों का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी।


उदयपुर महल में संपत्ति बंटवारे को लेकर बढ़ते विवाद को रोकने के लिए प्रशासन ने महल में ताला बंदी कर दी थी। प्रशासन के इस फैसले से नाराज देवव्रत सिंह के समर्थकों ने उदयपुर महल में धावा बोल दिया। महल की सुरक्षा में तैनात जवानों से कार्यकर्ता भिड़ गए। कार्यकर्ताओं के बढ़ते दबाव के बाद अतिरिक्त फोर्स मौके पर रवाना किया गया। फोर्स को देखकर कार्यकर्ता और समर्थक हिंसा पर उतारू हो गए। इस दौरान पुलिस जवानों के साथ हाथापाई की गई। वहीं पुलिस के वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में मामला पंजीबद्ध किया था। दो साल बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुलशन तिवारी खैरागढ़ जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष हैं।

 
 

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html