google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौत, बेटी गंभीर....

Aug 18, 2023
1 min read





































































धमतरी जिले में ट्रक और कार में जबरदस्त टक्कर हुई है, दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है | जिसका अस्पलात में इलाज जारी है, वहीं कार ड्राइवर को मामूली चोट आई है, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, यह मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है |


जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त गुरुवार के रात्रि करीबन 11:45 बजे ग्राम सियादेही अन्नपूर्णा राइस मिल के पास धमतरी से नगरी तरफ जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक CG 05 S 6300 को नगरी की तरफ से आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 JB5774 का चालक अपने वाहन को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्विफ्ट कार को सामने से ठोकर मार दिया. स्विफ्ट कार में सवार नीलिमा चोपड़ा पति भावेश चोपड़ा 45 साल , भव्य चोपड़ा पिता भावेश चोपड़ा 12 साल निवासी नगरी जिला धमतरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई. बेटी भूमिका चोपड़ा पिता भावेश गंभीर रूप से घायल है. जिसे 108 वहां के माध्यम से जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. कार ड्राइवर को हल्की चोट आई है |


केरेगांव थाना प्रभारी एएसआई प्रदीप सिंह ने बताया कि सियादेही के पास राइस मिल के सामने ट्रक ने कार को ठोकर मार दी. जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है, एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे रिफर किया गया है. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, ट्रक को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html