लीबिया में प्रतिद्वंदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, 45 की मौत.....

लीबिया की राजधानी में प्रतिद्वंदी मिलीशिया गुटों के बीच शुरू हुई हिंसक झड़पों में मृतकों की संख्या बढ़कर 45 हो गई और लोगों को अपने-अपने घरों में कैद रहने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि वे सुरक्षित स्थानों पर नहीं जा सके। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा लग रहा है |
कि यह झड़प इस वर्ष त्रिपोली में सबसे बड़ी हिंसक झड़प है। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, 444 ब्रिगेड और स्पेशल डिटरेंस फोर्स के लड़ाकों के बीच झड़प शुरू हुई थी। खबर के मुताबिक 444 ब्रिगेड के वरिष्ठ कमांडर मोहम्मद हमजा को सोमवार को त्रिपोली के एक हवाईअड्डे पर प्रतिद्वंदी समूह ने कथित रूप से पकड़ लिया था, जिसके बाद तनाव पैदा हो गया। मानवीय आपदाओं और युद्ध के दौरान तैनात की गई चिकित्सीय इकाई इमरजेंसी मेडिसिन एंड सपोर्ट सेंटर ने बताया कि मृतकों की संख्या 27 से बढ़कर 45 हो गई है।
घायलों की संख्या 106 बताई गई थी जो अब 146 हो गई है। झड़प के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने दोनों पक्षों से प्रभावित इलाकों में एंबुलेंस व आपात दलों को जाने देने और पास के अस्पतालों में रक्त की आपूर्ति करने की इजाजत देने का आग्रह किया। शुरुआत में झड़प शहर के दक्षिण छोर पर हुई थी। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने एक बयान में कहा कि वह हालात पर नजर रख रहा है। साथ ही उसने झड़पें तत्काल रोकने की मांग की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments