google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

2 समुदायों के बीच हिंसा- 3 की मौत, 50 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी....जानें पूरा मामला

Aug 1, 2023
2 min read























हरियाणा के मेवात और सोहना में दो समुदायों के बीच जबरदस्त बवाल हुआ, देखते ही देखते हिंसा की आग गुरुग्राम, फरीदाबाद तक पहुंच गई, यहां दोनों समुदाय ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर चलाएं, करीब 90 गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई, इस तनाव की शुरुआत नूंह से हुई, जहां ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव हुआ, देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि पत्थर के साथ साथ गोलियां भी चलीं, हिंसा में दो होम गार्डस समेत 3 की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं | हिंसा को देखते हुए नूंह में कर्फ्यू लगा दिया गया है, इंटरनेट पर भी तीन दिन के लिए रोक लगा दी गई है | इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144 लागू कर दी गई है, इन जगहो पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं | हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए केंद्र से एक हफ्ते के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियां मांगी हैं,, इन्हें जिले के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा, दरअसल, नूंह में हिंदू संगठनों की तरफ से तय था कि ब्रजमंडल यात्रा निकाली जाएगी, तय प्लान के मुताबिक मेवात में शिव मंदिर के सामने से बृजमंडल यात्रा निकाली जा रही थी, तभी यात्रा पर पथराव हो गया, इस बृजमंडल यात्रा में बजरंग दल के कई कार्यकर्ता पहुंचे थे, मोनू मानेसर ने पहले ही वीडियो शेयर कर यात्रा में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की थी, इतना ही नहीं मोनू मानेसर ने कहा था कि वह खुद भी इस रैली में शामिल होगा | हालांकि, मोनू मानेसर इस यात्रा में नहीं आया, लेकिन बिट्टू बजरंगी नाम के कथित गोरक्षक के शामिल होने पर तनाव बढ़ा, नूंह में दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर बवाल काटा और तभी यह पथराव हुआ | बजरंग दल का सदस्य मोनू मानेसर हरियाणा खासकर मेवात क्षेत्र में गोरक्षकों का प्रमुख चेहरा है, वह अपने कुछ साथियों के साथ गो-तस्करी रोकने के लिए काम करने का दावा करता है, गोतस्करी विरोधी अभियानों को लेकर मोनू मानेसर पहले भी सुर्खियों में रहा है, मोनू का नाम कुछ महीने पहले तब काफी सुर्खियों में रहा जब उस पर नासिर और जुनैद का अपहरण करके उनकी हत्या का आरोप लगा | हालांकि, मोनू मानेसर ने कहा था कि जिस दिन यह वारदात हुई वह गुरुग्राम में था और उसका इससे कुछ लेना देना नहीं है, मोनू मानेसर यूट्यूब पर भी फेमस है, मोनू मानेसर के फेसबुक पर 83000 और यूट्यूब पर 2,05,000 सब्सक्राइबर्स हैं, वह यूट्यूब चैनल पर अक्सर गोरक्षा से जुड़े वीडियो साझा करता है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html