आचार संहिता का उल्लंघन, दो टीचरों को नोटिस जारी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 09 अक्टूबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है | जिसके बाद से प्रदेश भर में आदर्श आचार सहिंता लागू है | इस बीच जिले के भरतपुर विकासखंड के भगवानपुर शाला में पदस्थ शिक्षक उदय प्रताप सिंह और मनेंद्रगढ़ के शासकीय कन्या शाला में पदस्थ व्याख्याता विजय गोपाल राव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है |

दोनों पर आचार सहिंता के उल्लंघन के चलते ये कार्रवाई की गई है | इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने, बधाई देने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है | कार्यालय ने तीन दिन के भीतर शिक्षक शिक्षक उदय प्रताप सिंह और व्याख्याता विजय गोपाल राव को नोटिस का जवाब देने को कहा है | कोई जवाब नहीं देने की स्थिति में कार्रवाई की बात कही गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments