google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पू‎निया के बचाव में आकर विनेश फोगाट ने ‎दिया आलोचकों को जवाब.....

Oct 8, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

एशियाई खेलों में पहलवान बजरंग पूनिया के कमजोर प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों द्वारा कामेंट्स ‎किए जा रहे हैं। हालां‎‎कि उनके बचाव में ‎विनेश फोगाट ने आकर अलोचकों को भी जवाब ‎दिया है। बता दें ‎कि रेसलर बजरंग पूनिया को चीन में चल रही एशियन गेम्स में बड़ा झटका लगा है। वहीं बजरंग की हार पर सोशल मीडिया में भी बहस छिड़ गई है।

अब आलोचना करने वालों को विनेश फोगाट ने जवाब दिया। बजरंग पूनिया को भारत से बिना ट्रायल के एशियाड के लिए क्वालिफाई किया गया था। बजरंग पहले सेमीफाइनल में पहले वर्ल्ड चैंपियन ईरान के पहलवान अमजद खलीली रहमान से 1-8 से हार गए। इस दौरान बजरंग कहीं भी खेल के लिए तैयार नजर नहीं आए। उनका कोई भी दांव फिट बैठता नजर नहीं आया। इसके बाद ब्रॉन्ज मेडल मैच में जापान के यामागुची के खिलाफ बजरंग एक तरफा मुकाबले में 10-0 से हार गए।


बजरंग की हार इसलिए अहम है क्योंकि वह भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ आंदोलन के बड़े चेहरों में से एक थे। यही वजह है ‎कि भड़के फैंस पूछ रहे हैं कि क्या इसी के लिए बजरंग पूनिया को एशियन गेम्स में डायरेक्ट एंट्री चाहिए थी? अब आलोचना करने वालों को विनेश फोगाट ने जवाब ‎दिया है कि बजरंग चैंपियन हमेशा था, अभी भी है और हमेशा रहेगा। कुश्ती की महिला खिलाड़ियों के लिए जो उसने किया किसी ने आज तक सोचा भी नहीं। आभारी हैं हम आपके बजरंग असली खिलाड़ी वहीं होता है जो हर बार उठकर खड़ा होता है। ना ही जीत आख़िरी होती है और ना ही हार अं‎तिम है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html