ग्रामीणों ने कहा – जांच नहीं तो वोट नहीं, सरपंच-सचिव ने किया 60 लाख का घोटाला..

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर चांपा- अकलतरा विकास खंड के दल्हा पोड़ी गांव के लोगों ने चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है | ग्रामीणों ने अपने गांव में जुलूस निकालकर मतदान नहीं करने की मुनादी भी करा दी है | ग्रामीण अपने गांव के सरपंच और सचिव से परेशान है | ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और सचिव ने मिलकर लाखों रुपए का घोटाला किया है | जिसकी जांच नहीं की जा रही है | घोटाले की जांच के लिए दो साल पहले शिकायत भी की गई थी | लेकिन जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की |
ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा के बाद जनपद सीईओ ने आधी अधूरी जांच कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की जा रही है | लेकिन ग्रामीणों ने पारदर्शिता के साथ जांच नहीं होने पर गांव में प्रचार के लिए प्रत्याशियों को भी प्रवेश नहीं करने की हिदायत दी है |
दल्हा पोड़ी शंकर गांव में 20 वार्ड है | 5 हजार के करीब मतदाता हैं | ग्रामीणों के मुताबिक चुनाव बहिष्कार की घोषणा के बाद जनपद पंचायत ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था | जाच भी शुरू कराई लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हुई | जनपद पंचायत के सीईओ ने अब मामले में टाल मटोल कर रहे हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments