google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ग्रामीणों ने जमकर पीटा जेई को, 112 की टीम पहुंची मौके पर....

Sep 16, 2023
2 min read





























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां ग्रामीणों ने जेई की जमकर पिटाई कर दी है। ग्राम उमरेली में 3 दिन से बिजली नहीं होने की शिकायत पर जब JE सुधार कार्य कराने की मंशा से गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर अपना गुस्सा उतारा और उनके साथ मारपीट को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के बरपाली सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले उमरेली गांव में फॉल्ट पिछले दो-तीन दिनों से तलाशा जा रहा था, कर्मचारी इस काम में लगे हुए थे और सूचना पर बरपाली सब स्टेशन में पदस्थ JE संदीप मानिकपुरी, लाइनमैन व स्टाफ के साथ कल शाम करीब 4 बजे गांव पहुंचे थे। गांव पहुंचे JE को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। चूंकि कल ही गांव में बीदर का त्यौहार भी मनाया जा रहा था इसलिए अधिकांश लोग नशे में भी थे। इनके द्वारा JE को घेर कर उनके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की जाने लगी और कॉलर पकड़कर झूम झटकी भी किया गया। JE को गिरा देख लाइनमैन और स्टाफ ने बचाव किया तो इन्हें भी घेर लिया गया। इस दौरान एक ग्रामीण ने JE को वहां से निकाल कर अपने घर में पनाह दिया और ग्रामीण उसके घर के बाहर इकट्ठा हो गए थे।


किसी तरह JE ने इसकी सूचना डायल 112 को दिया। बरपाली में तैनात 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर करीब 100 से 200 की संख्या में ग्रामीणों को इन्होंने इकठ्ठा होना पाया। किसी तरह ग्रामीणों को समझाइस देने का प्रयास किया कि बिजली जल्द ही आ जायेगी और किसी तरह JE तक पहुंचे। वहां से JE को सुरक्षित निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन 112 कोबरा 2 के कर्मियों आरक्षक हरमेश खूंटे,चालक कोमल साहू ने काफी विवेक का परिचय दिया और सूझबूझ के साथ JE व अन्य लोगों को बाहर निकाल कर उरगा थाना ले जाया गया। JE ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html