google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गाँव के पंच ने की खुदकुशी, आंगनबाड़ी सहायिका के साथ था ये विवाद......

Jul 8, 2023
1 min read











ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, यहाँ एक महिला से मार खाना एक ग्रामीण को इस कदर बुरा लगा कि उसने खुद को अपमानित महसूस करते हुए खुदकुशी कर ली।

दरअसल ये मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भालू पखना की है जहाँ समयनाथ अपने ही गांव के बोधराम से कुछ रुपये उधार लिए थे। उधार चुकाने के बदले समयनाथ ने बुधराम को खेती करने के लिए जमीन दे दी थी। कुछ दिन पहले बोधराम शराब के नशे में आया और उसने समयनाथ को जमीन वापस लेने की बात कहते हुए खेती करने से इंकार कर दिया। समयनाथ ने इसकी शिकायत आंगनबाड़ी सहायिका प्रभा एक्का से की और ये भी कहा कि क्या आपने बोधराम को जमीन वापस करने के लिए कहा है। इस बात से आंगन बाड़ी सहायिका प्रभा एक्का गुस्से में आ गई।

शुक्रवार को समयनाथ अपने पड़ोसियों के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान आंगनबाड़ी सहायिका प्रभा एक्का के साथ फिर से उसका विवाद हो गया। ऐसे में प्रभा वहां पहुंची और सबके सामने उसने समयनाथ का कालर पकड़कर तमाचा जड़ दिया। घर के बाहर हो हल्ला सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत करावाया। घटना के कुछ समय बाद समयनाथ ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने अपमानित होने की बात कही है। मृतक गांव का पंच बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html