google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ के विक्रम राज ने रचा इतिहास, नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल...

5 days ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

जयपुर (राजस्थान) में आयोजित 46वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के युवा तीरंदाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश भर में राज्य का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता के इंडियन राउंड (बालक वर्ग) में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए विक्रम राज ने बेहतरीन निशाना साधा। विक्रम ने ओवरऑल मुकाबले में 671 अंकों का शानदार स्कोर बनाते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया।

उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कैलाश मुरारका, महासचिव आयुष मुरारका, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उप संचालक एक्का, सुशील अमलेश, जय बैगा बाबा खेलकूद विकास समिति शिवतराई के अध्यक्ष वंदना चंद्रशेखर उइके तथा समस्त खेल प्रेमियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html