google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

न्याय यात्रा के समापन के लिए विकास उपाध्याय झोकी ताकत....

Sep 30, 2024
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाओं को लेकर निकाली जा रही है न्याय यात्रा

  • पश्चिम विधानसभा से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के रूप रेखा के लिए महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई

  • पश्चिम विधानसभा सहित राजधानी के समस्त वार्डों में नुक्कड़ नाटक एवम हैडविल का वितरण किया जाएगा

  • 27 सितंबर गिरोधपुरी से निकाली जा रही न्याय यात्रा का समापन 2 अक्टूबर को गांधी मैदान में होना है_विकास उपाध्याय

रायपुर.. पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में हो रहे लगातार हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसे संगीन अपराध को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज नेतृत्व में न्याय यात्रा गिरोधपुरी से 27 सितंबर से निकाली गई है जिसका समापन रायपुर राजधानी के गांधी मैदान में 2 अक्तूबर को होना है इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए 27 तारीख से ही कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से लगा हुआ है और आज तीसरे दिन न्याय यात्रा की भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता इस 9 महीने की भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है विकास उपाध्याय द्वारा आसपास विधानसभा में लगातार ब्लाकों की बैठक ली गई सबसे पहले अनुपम गार्डन में सरदार वल्लभभाई पटेल बा कांग्रेस कमेटी के बैठक आयोजित की गई इसके तत्पश्चात शहीद भगत सिंह ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक कुम्हार समाज भवन महादेव घाट रोड रायपुरा में आयोजित की गई जिसमें रह कुर्सी विधानसभा के तमाम कांग्रेस की नेताओं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भिड़ लाने कि रूप रेखा तय की गई वही महिला कांग्रेस को घर-घर जाकर महिलाओं को निमंत्रण के साथ इस न्याय यात्रा में शामिल करने के लिए आग्रह करने को कहा गया है,

महिलाओ को घर-घर जाकर इस 9 महिने की सरकार के द्वारा किस प्रकार लगातार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को बताना है और ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है पाद देने बताए कि 2 अक्टूबर को होने वाले इसमें यात्रा के समापन को इतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ पार्टी के लिए खड़ा है और छत्तीसगढ़ की अस्मिता की लड़ाई के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ने को तत्पर है यह संदेश बैठक के माध्यम से दिया गया। उपाध्याय ने बताया कि न्याय यात्रा के समापन को लेकर कल से पश्चिम विधानसभा सहित राजधानी के समस्त वार्डों में नुक्कड़ सभा कर एवं पामपलेट वितरण कर छत्तीसगढ़ सरकार की 9 महीने की विफलताओ को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा इस भाजपा सरकार में हर वर्ग अपने को छला हुआ महसूस कर रहा है l

आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबीता नथथानी ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं सभी पार्षद सहित कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहें l

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html