बिलाईगढ़ विधानसभा से जनता कांग्रेस (जोगी) पार्टी की तरफ से प्रमुख दावेदार के रूप में विकास टंडन.....



बिलाईगढ़ विधानसभा से जनता कांग्रेस (जोगी) पार्टी के तरफ से प्रमुख दावेदार के रूप में विकास टंडन का नाम सामने आ रहा है ...........
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
सरसींवा - विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दलों का सियासी पारा चढ़ना शुरू हो गया है, इसी कड़ी में "जनता कांग्रेस जोगी पार्टी" के तरफ से बिलाईगढ़ विधानसभा आरक्षित (अजा) सीट से युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास टंडन का नाम प्रमुखता से उभर रहा है। विकास टंडन शुरू से ही जनता कांग्रेस से जुड़े हुए है और क्षेत्र में युवा नेता के साथ-साथ सामाजिक संभाग स्तर के पदाधिकारी है और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा विभिन्न मुद्दो को लेकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते हुए जनहित के मांगो को प्रमुखता से उठाते है । उनके इन सभी कार्यों को देखकर क्षेत्र के आम नागरिकों, नौजवानों, युवाओं, एवं महिलाओं का भारी समर्थन मिल रहा है। अगर जोगी पार्टी के तरफ से इनको प्रत्याशी बनाया जाता है तो निश्चित ही बिलाईगढ़ विधानसभा में कांग्रेस, भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए परिणाम को चतुष्कोणीय बना सकता है। वैसे तो पार्टी में कई लोग दावेदार है, जिनमें क्षेत्र के पूर्व मंत्री रहे डां. हरिदास भारद्वाज, जयवर्धन राय, पुजा टंडन लेकिन इन सब पर भारी पड़ रहे है विकास टंडन हर वर्ग के लोगो की तरफ से अपार जनसमर्थन मिल रहा है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments