google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर जोन 5 के वार्ड 40 में लगाया गया....

Jan 7, 2024
3 min read





























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

पश्चिम विधायक राजेश मूणत पहुंचे, दिये निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लोगों को तत्काल आवासों का आबंटन करें, श्रमकार्ड सभी पात्रों को प्रदत्त करें, एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा ने कहा दो साल से भटक रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के दो पात्र लोगों को शिविर में पश्चिम विधायक राजेश मूणत के निर्देश पर तत्काल अधिकार पत्र मिला, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा शिविर औपचारिकता न बने, सभी कार्य तुरन्त हो, यह सुनिश्चित हो |

रायपुर - आज दिन की पहली पाली में केन्द्र सरकार के लोकहितैषी विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 के तहत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 40 के तहत सीएसईबी ग्राउंड डंगनिया में आमजनों की सुविधा हेतु केन्द्र सरकार की पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, आयुष्मान कार्ड, पीएम उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर सभी पात्रों को प्रत्यक्ष लाभान्वित करने के उद्देश्य से लगाया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत लगाये गये नगर निगम जोन क्रमांक 5 के तहत वार्ड नम्बर 40 के एक दिवसीय शिविर में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत सहित नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, निगम लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष एवं वार्ड नम्बर 40 के पार्षद ज्ञानेश शर्मा, पूर्व पार्षद दिलीप यदु, गोपी साहू, सामाजिक कार्यकर्त्ता अशोक पाण्डेय, बजरंग खंडेलवाल, मण्डल अध्यक्ष अमित सोनकर, नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर सुशील कुमार चौधरी , कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र सिंह सहित नगर पालिक निगम, रायपुर जिला प्रशासन सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

शिविर में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद ज्ञानेश शर्मा सहित विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अन्तर्गत शासन के विभिन्न विभागो द्वारा योजनाओं की जानकारी देने लगाये गये स्टालो का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने मंच से नगर निगम के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को आवासों का आबंटन तत्काल किया जाना सुनिश्चित करें. यह केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है. रायपुर पश्चिम विधायक ने श्रम विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्रम कार्ड सभी पात्र श्रमवीरों के तत्काल बनाकर प्रदत्त करें. पश्चिम विधायक ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर गरीबों की सेवा की भावना रखकर अपने दायित्वों का आमजनों के प्रति निर्वहन करने का संकल्प लें. रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने समाज कल्याण विभाग की ओर से कान से सुनने में परेशानी से पीड़ित नागरिक रामलाल पाटले को श्रवण यन्त्र प्रदत्त किया, उन्होंने कोपलवाणी के मूक - बधिर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भाव - भँगिमा से सुन्दर तरीके से प्रस्तुत देशभक्ति गीत की सराहना की, उन्होंने सुझाव दिया कि आगे से केवल कार्यक्रम में लाने के नाम पर कोपलवाणी के बच्चों को ना लावें, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाये, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि अधिकारीगण सुनिश्चित करें कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान केवल औपचारिकता बनकर ना रहे, यहाँ सभी कार्य तुरन्त किये जाएँ | वार्ड पार्षद एवं निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि आज वार्ड क्रमांक 40 के शिविर में वार्ड 40 के निवासी दो पात्र लोगों को रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के निर्देश पर तत्काल अधिकार पत्र देकर प्रत्यक्ष लाभान्वित किया गया हैँ, जो विगत दो वर्ष से अधिकार पत्र के लिये भटक रहे थे, शिविर की सार्थकता इसी में होती है कि पात्र लोग वहाँ आते ही तत्काल लाभान्वित हों | रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने समस्त उपस्थित जनों को वर्ष 2047 तक भारत को समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र बनाने की सामूहिक शपथ दिलवायी |


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html