विजया रहाटकर-राजस्थान को दुष्कर्म की भूमि बना दिया गहलोत सरकार ने.......

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बीजेपी के नेता कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं | इस बार बीजेपी (BJP) की राष्ट्रीय सचिव ने राजस्थान की भूमि को दुष्कर्म की भूमि करार दिया है | बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान की सह प्रभारी विजया रहाटकर ने कोटा में कहा कि राजस्थान सरकार सभी मोर्चों पर फेल है | रहाटकर ने आरोप लगाया कि 'राजस्थान वह पवित्र भूमि है, जहां महिला अस्मिता की रक्षा के लिए लोगों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग किया है | लेकिन इस पवित्र भूमि को 3 साल से गहलोत सरकार ने लज्जित कर रखा है' राज्य सरकार के कुशासन के कारण तीन सालों से राजस्थान महिला बलात्कार में नंबर एक पर चल रहा है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments