google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कवर्धा पहुँचे विजय शर्मा का हुआ ऐतिहासिक स्वागत...

Dec 17, 2023
2 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रथम आगमन पर कवर्धा हुआ भगवामय

कवर्धा- विधानसभा के हाट सीट से भारी मतों से चुनाव जीतकर विधायक बने विजय शर्मा का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कवर्धा आगमन पर क्षेत्र की जनता ने हजारों की संख्यां में पहुँचकर अपने नेता का स्वागत किया ।

विजय शर्मा जमीन में काम करने वाले गरीब किसान,युवाओं के बीच काम करने वाले नेता के रूप में जाने जाते है । लगातार 15-20 वर्ष राजनीति में संघर्ष और सेवा कर पहली बार विधायक बनते ही उप मुख्यमंत्री बनना समर्थकों का उत्साह दो गुना कर दिया है ।

विजय शर्मा के उपमुख्यमंत्री बनने से पूरा कवर्धावासी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

प्रथम कवर्धा आगमन पर ऐतिहासिक विजय आभार रैली का आयोजन किया गया । कवर्धा में कई अवसर आये जब बड़ी बड़ी उपलब्धियों को कवर्धा ने छुवा पर पहले कभी ऐसा जनसमर्थन देखने को नही मिला जितना इस समय देखने को मिला । स्वस्फूर्त हजारों की संख्या में पहुँचकर लोगो ने रैली को ऐतिहासिक बना दिया । जिले में प्रवेश करते है ओड़िया,दसरंगपुर, धरमपुरा,बिरकोन,रानी सागर ,सहित अनेको ग्रामों में भी विजय शर्मा का नागरिकों ने भव्य स्वागत किया ।

कवर्धा शहर में स्थानीय ठाकुरदेव चौक में लड्डू से विजय शर्मा को तौला गया । ठाकुर देव चौक से विजय रैली मेन रोड होते हुए गाँधी मैदान में आयोजित आभार सभा के बाद रैली का समापन किया गया ।

इस दौरान जगह जगह उनके समर्थक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंच सजा कर कवर्धा को भगवामय कर दिया था । बैनर फ्लैक्स पोस्टर से शहर आछादित है । नगर में लोगो ने छतों से फूल बरसाकर भी स्वागत किया ।विजय रैली में धुमाल, डीजे,पारम्परिक गड़वाबाजा ,पंथी,बैगा निर्त्य, डंडा नाच के साथ थिरकते रहे समर्थक ।

जगह जगह समाज के लोगो ने स्टाल लगाकर अपने अपने तरीके से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का स्वागत किया । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीयो ने ठाकुरदेव चौक में स्वागत किया क्रमशः साहू समाज,सिख समाज,ब्राह्मण समाज,सकल जैन समाज,जिला प्रेस कल्ब, हरीतिमा ग्रुप,कवर्धा जंक्शन शोसल ग्रुप,यूथ क्लब,ट्रांसपोर्टर संघ ,व्यापारिक संगठन,मित्र मंडली ग्रुप,सहित दर्जनों संगठनों ने विजय शर्मा का ऐतिहासिक स्वागत किया । कवर्धा जंक्शन ग्रुप के तरफ से संगीत मय आयोजन किया गया था ।

आभार सभा मे विजय शर्मा ने इस जीत का श्रेय जनता को दिया उन्होंने कहा आपका प्रेम ,स्नेह और आशीर्वाद से यहाँ तक पहुँचा हूँ भविष्य में ऐसा ही आपका आशीर्वाद मिलता रहेगा ऐसी आशा है । उन्होंने कहा शीश नवकार जनता का हृदय से आभार ।

विजय आभार रैली में भारतीय जनता पार्टी सभी वरिष्ठ पदाधिकारी ,मंडल के अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया । नगर के सभी प्रबुद्धजन,वरिष्ठ नागरिक गण, पत्रकार गण व जिले भर से आये लोगों ने रैली को भव्य बना दिया ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html