google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विजय बघेल ने महामाया देवी मंदिर के दर्शन किए...

Dec 2, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर - दुर्ग सांसद और पाटन सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा है कि मैं सीएम का बड़ा बाप हूं, उनका अहंकार बोल रहा है। विजय ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बाप, बाप होता है। विजय बघेल ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में कांग्रेस सरकार के प्रति जनता नाराज है, उसी तरह पाटन में स्थानीय विधायक के नाते भूपेश बघेल के प्रति भी लोगों में आक्रोश है।


कल होने वाली मतगणना से पहले विजय बघेल शुक्रवार को बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित महामाया देवी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल का अपना आंकलन है। धरातल में जाएं तो स्पष्ट बहुमत से बीजेपी की सरकार बन रही है। पाटन में सीएम भूपेश बघेल चुनाव हार रहे हैं और बीजेपी जीत रही है।


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमेशा से माता-बहनें जागरूक रहती हैं। बीजेपी ने महतारी वंदन योजना चलाई है, उसका प्रतिफल दिखा है। बड़े मन से बहनों ने बीजेपी पर विश्वास करते हुए वोट किया है। बीजेपपी जो कहती है वो करती है। कांग्रेस ने भी कहा था कि वृद्धावस्था पेंशन 350 से एक हजार करेंगे, नहीं किए, 75 साल वालों को 1500 देने की भी बात कहीं थी, वो भी नहीं किए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html