google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधानसभा चुनाव 2023, उड़नदस्ता दल गठित.........पढ़ें पूरी खबर

Jul 25, 2023
2 min read










कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उडऩदस्ता दल विधानसभा क्षेत्रवार गठित किया है। जिसमें निम्नानुसार कार्यपालिक दण्डाधिकारी, पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य संपादित करने हेतु आदेशित किया है। विधानसभा आम निर्वाचन की घोषणा की तिथि से नियुक्त उडऩ दस्ता दल प्रभावशील में आ जाएगी तथा अपने-अपने क्षेत्र में नियमानुसार कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। उडऩदस्ता दल जब तक दूसरे अन्य दल की तैनाती उस कार्य क्षेत्र में नहीं हो जाती है तब तक अपना कार्य संपादन करेगी तथा प्रत्येक दल प्रतिदिन की रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय प्रेक्षक को अनिवार्यत: देंगे। जिन अधिकारियों को कार्यपालिक दण्डाधिकारी के शक्तियां प्राप्त नहीं है, उन अधिकारियों को कार्यपालिक दण्डाधिकारी के शक्तियां प्रदान करने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग.रायपुर को पत्र प्रेषित किया जाएगा। विधान सभावार जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है इनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15- लैलूंगा में कार्यपालिक दण्डाधिकारी में नायब तहसीलदार तमनार रॉकी एक्का, नायब तहसीलदार घरघोड़ा रामसेवक सोनी एवं नायब तहसील तमनार लीलाधर चन्द्रा एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी में गंगाप्रसाद बंजारे, शांति कुमार मिरी, मेघराज निषाद, नरसिंह नाथ, दीप रोशन एक्का, यशवंत यादव, कमल सिंह राजपूत, लौह किशोर साय पैंकरा एवं जयप्रकाश एक्का शामिल है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16-रायगढ़ में कार्यपालिक दण्डाधिकारी में नायब तहसीलदार रायगढ़ नंदिनी देवी वर्मा, नायब तहसीलदार रायगढ़ प्रकाश पटेल, नायब तहसीलदार पुसौर पंकज कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मेंइगेश्वर यादव, नितेश लकड़ा, कमलेश साग, शशीदेव भोई, जितेश्वर चौहान, विकास सिंह, उमाशंकर विश्वाल, नवधाप्रसाद भैना, केशव चौहान को नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 18-खरसिया में कार्यपालिक दण्डाधिकारी में नायब तहसीलदार रायगढ़ तृप्ति चन्द्राकर, नायब तहसीलदार खरसिया सुश्री दिव्या वैद्य एवं सहायक अभियंता लो.स्वा.यांत्रिकी उपखंड खरसिया के उप अभियंता राम नरेश शर्मा एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी में राजेश दर्शन, मनोज कुमार निराला, मनोज भारती, हेम सागर पटेल, संजय एक्का, कांता प्रधान, देवदास महंत, हरिकृषो केवट, सत्यवान लकड़ा शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19-धरमजयगढ़ में कार्यपालिक दण्डाधिकारी में नायब तहसीलदार छाल पुष्पेन्द्र कुमार राज, नायब तहसीलदार धरमजयगढ़ उज्जवल पाण्डेय एवं कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उप संभाग धरमजयगढ़ के उप अभियंता लक्ष्मण प्रसाद सुमन एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी में गंगाराम भगतविकास तिर्की, सुरेश टोप्पा, विलफेड मसीह, प्रहलाद भगत, उद्धव पटेल, अशोक राम राठिया, अनुज राम सिदार एवं विपिन किशोर शामिल है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html