नोटों के बंडल के साथ कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव का वीडियो हुआ वायरल, सियासत में आया उबाल....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
चंद्रपुर के कांग्रेस विधायक का सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो सूबे की सियासत में उबाल आ गया है। दरअसल, यह वीडियो (कथित तौर पर) सक्ती का है जिसमें विधायक रामकुमार लाखों रूपए कैश के साथ दिख रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की केलो प्रवाह पुष्टि नहीं करता है लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गयी है। प्रदेश भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी ने इस वीडियो को सोशल साईट्स पर अपलोड किया है। ओपी चौधरी ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। ओपी ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधायक के खिलाफ करेंगे या फिर मेरे ऊपर एफआईआर करेंगे।
वहीं कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ईडी की कार्रवाई में नाकाम रही, इसलिये अब षड्यंत्र कर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर विधायक यादव ने वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि गरीब का बेटा विधयक बना है तो उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यादव है का कहना है कि जब जब कोई छोटा बड़ा बनता है तो बड़ों को बहुत तकलीफ होती है। भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा-कांग्रेस विधायक जी के सामने रखे नोटों की गड्डी वाले इस वीडियो को स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिये सीबीआई को सौंपने का साहस दिखायेगी?
साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, या फिर कोयला वाले वीडियो की तरह मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज कराएगी? कांग्रेसियों ने पिछले साल कोयला चोरी का वीडियो पोस्ट करने पर चौधरी पर केस दर्ज कराया था। चौधरी ने आगे लिखा- ये हैं कांग्रेस के छत्तीसगढ़ में चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव। अपने आप को गरीब और बेचारा के रूप में प्रस्तुत करते हैं। विधायक बनने से पहले वे गरीब थे भी। प्रधान मंत्री आवास योजना के मकान में रहते भी हैं। बाप दादा और खुद बैल चराते भी थे, जैसा कि वे खुद भी दावा करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में देखिए सामने रखे नोटों की गड्डी कांग्रेस जवाब देने लायक नहीं रह गयी है, पूरे कांग्रेस के सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ को पूरे 5 साल जमकर लूटा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments