विक्की जैन ने झगड़े में घसीटा सुशांत सिंह राजपूत का नाम, फेंस में दिखा गुस्सा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का झगड़ा इन दिनों बिग बॉस में बढ़ता ही जा रहा है. करण जौहर के शो में आने के बाद विक्की और अंकित के बीच कुछ ऐसी बातें हुई जिसमें विक्की ने अंकित के एक बॉयफ्रेंड दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की बातें छेड़ दी. अब उनके फैंस बुरी तरह विक्की को ट्रोल कर रहे हैं. फैंस को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई कि अपने स्वार्थ के लिए विक्की इस दुनिया में नहीं रहे सुशांत तक को घसीट रहे हैं |
विक्की ने अंकिता के एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपुत का भी जिक्र किया. वे कहते हैं कि ‘जब मैं आपकी फैमिली के साथ रहने आया तो क्या मैं एक अमीर दामाद की तरफ रहता था या फिर एक बेटे की तरह. मैं हमेशा तुम्हारी फैमिली के लिए खड़ा रहा. जब मैं आपकी जिंदगी में आया, तब चारों तरफ सुशांत और आपके रिलेशनशिप की चर्चा थी. मुझे उन सभी चीजों का खामियाजा भुगतना पड़ा. मैं वह सब भी खुद पर ले लिया. जब आपको मुझसे इतनी प्रॉब्लम थी तो आपने शादी क्यों की. मुझसे शादी करना का फैसला आपका था.
वहीं, विक्की की बातें सुनने के बाद अंकिता ने अपने पति को सॉरी कहा. इस पर विक्की ने उन्हें कहते हैं कि सॉरी चीजों को रिपेयर नहीं करता हैं. विक्की का यह एटीट्यूड फैंस को बिल्कुल भी नहीं पसंद आया और एक बार फिर से लोगों का झुकाव अंकित की तरफ बढ़ता नजर आया है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments