google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

50 लाख की चोरी मामले में शातिर गिरफ्तार.....

Sep 9, 2023
2 min read
































































जिले में 50 लाख की चोरी के केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस केस में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सैफ अली उर्फ सन्नी है। आरोपी के पास से पुलिस ने 1 लाख 31 हजार रुपये नगद और एक स्कूटी के साथ सोने चांदी के जेवरात जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, जब्त सामान की कुल कीमत 49 लाख 66 हजार रुपये बताई जा रही है। कुल 50 लाख की चोरी के आरोप में सैफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


आरोपी सैफ झारखंड के गुमला थाना क्षेत्र के सिसई रोड का निवासी है। पुलिस की माने तो बीते कुछ समय से तपकरा थाना क्षेत्र में एक के बाद एक चोरी की 6 शिकायतें मिली थी। चोरी के इन मामलों को सुलझाने के लिए बिलासपुर रेंज के आईजी अजय यादव, रायगढ़ के उप महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर एसपी डी रवि शंकर के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नाइट पेट्रोलिंग शुरू की, जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली है। इस दौरान पुलिस ने अपने सूचना तंत्र को भी सक्रिय रखा था।


इन सब प्रयासों से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सैफ अली उर्फ सनी इन दिनों खूब रुपये खर्च कर रहा है। इस संदेह के आधार पर पुलिस सैफ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। कड़ी पूछताछ होने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी सैफ ने बताया कि उसने जेल में बंद आरोपी उचित सिंह, सुमित नामदेव, शिवम तुरी और फरार विकास केरकेट्टा के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के बताए घर में जाकर चोरी किए पैसे और जेवरात को जब्त किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html