अमेरिका पहुंचे ताइवान के उप-राष्ट्रपति....

ताइवान के उप राष्ट्रपति विलयम लाई अमेरिका के दौरे पर हैं। इस पर चीन ने खासी नाराजगी जताई है। चीन ने उन्हें ट्रबलमेकर यानी मुसीबतें पैदा करने वाला कहा है। वहीं ताइवान ने चीन की इन धमकियों पर पलटवार किया है। उप राष्ट्रपति लाई ने कहा है कि ताइवान किसी भी धमकी से डरेगा नहीं और न ही पीछे हटेगा।
चीन हमेशा से ही ताइवान के नेताओं के अमेरिका जाने पर आपत्ति जताता रहा है। फिलहाल उप राष्ट्रपति लाई के अमेरिका दौरे को अलगाववादी कदम बताया है। चीन की इस दौरे पर नाराजगी जताने और धमकी देने की एक वजह ये भी है कि विलियम लाई अगले साल ताइवान में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सबसे प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में चीन नहीं चाहता है कि वो अमेरिका से करीबी बढ़ाएं। लाई ने न्यूयॉर्क में अपने समर्थकों से बातचीत के दौरान कहा- अगर ताइवान सुरक्षित है तो पूरी दुनिया सुरक्षित है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments