google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वाहन जलकर हुए खाक, शॉर्ट सर्किट से लगी आग से सिलेंडर में हुआ जोरदार धमाका...

Nov 22, 2023
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की पंप हाउस कॉलोनी के आवास संख्या एम 187 में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस वजह से एक एक्टिवा और एक अन्य वाहन बुरी तरह से जल गया। घर में रखे और भी सामान को नुकसान पहुंचा है। घटनाक्रम को लेकर कई प्रकार के सवाल भी उठ खड़े हुए हैं।


सीसीएल कर्मचारी लक्ष्मेश्वर सिंह के आवास पर यह घटना हुई। इसके पीछे की मुख्य वजह बिजली से संबंधित समस्या और शॉर्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से यहां पर परेशानी बनी हुई थी और इसे लेकर आसपास के लोगों के द्वारा एसईसीएल प्रबंधन के अलावा जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया था। इन सब के बावजूद इस दिशा में किसी भी तरह से संज्ञान लेना और कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझी गई। मंगलवार को दोपहर अचानक इस इलाके में शॉर्ट सर्किट होने से सिलेंडर चपेट में आ गया और मौके पर बुरी तरह से आग लग गई। इससे पूरे इलाके में धुंआ-धुंआ हो गया। अफरातफरी के माहौल में कुछ देर बाद दमकल यहां पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html