खाई में समा गई वाहन, 6 पर्यटकों की दर्दनाक मौत की आशंका...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तराखंड- पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा हो गया | यहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में तेज बहती नदी में जा गिरी | गाड़ी में 6 लोग सवार बताए जा रह हैं | हादसे में इन सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है | गहरी खाई और नदी के तेज बहाव के कारण पुलिस और एसडीआरएफ जवानों को रेस्क्यू करने में दिक्कत आ रही है | जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां नेटवर्क प्रोब्लम है, जिसके कारण रेस्क्यू टीमों को आपस में सम्पर्क नही हो पा रहा है |
पुलिस ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा गूंजी से धारचूला जाते समय तंपा मंदिर के पास हुआ है | मंगलवार को गाड़ी संख्या UK 04 TB 2734 से कुछ पर्यटक आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे थे | जब वह गुंजी से धारचूला जाते समय तंपा मंदिर के पास पहुंचे तभी उनकी गाडी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी | वहां से गुजर रहे अन्य वाहन के ड्राइवर ने हादसा देख इसकी सूचना पुलिस को दी |
जानकारी पाकर मौके पर थाना पांगला, थाना धारचूला पुलिस व एसडीआरएफ के जवान पहुंच गए | उन्होंने खाई में जाकर रेस्क्यू करने की कोशिश की लेकिन अधिक गहराई के कारण सफल नही हो सके | रेस्क्यू के लिए पुलिस सुबह होने का इंतजार कर रही है | इंस्पेक्टर धारचूला का कहना है कि जहां ये हादसा हुआ है, वहां मोबाइल नेटवर्क नही होने की वजह से टीमों से संपर्क नही हो पा रहा है | टीम से संपर्क का प्रयास जारी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments