google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एलओसी के पास खाई में गिरी गाड़ी,नौ लोगों की मौत कई घायल...

Feb 1, 2024
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे उरी में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन में सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबल मौके पर पहुंच कर घायलों को निकाल रहे हैं।

मृतकों की संख्या नौ है

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी इलाके में बुधवार को एक यात्री वाहन गहरी खाई में गिर गया। इसमें नौ की मौत हो गई और छह घायल हो गए। मृतकों में चार महिलाएं हैं। हादसे का कारण बर्फ से फिसलन भरी सड़क पर वाहन की तेज गति और उसमें क्षमता से दुगने यात्रियों का सवार होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एलओसी के साथ सटे बुजथालन के पास हुआ हादसा

हादसा उड़ी में एलओसी के साथ सटे बुजथालन के पास हुआ। दोपहर को टाटा सूमो वाहन यात्रियों को लेकर बारामुला की तरफ रवाना हुआ। बुजथालन से कुछ ही दूरी पर एक पहाड़ी पर मोड़ पर वाहन बेकाबू हो गया और चालक के नियंत्रण से बाहर होकर यह सड़क के नीचे लगभग सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन जब नीचे खाई में जमीन पर टकराया तो उसके परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार कई यात्री खाई इधर-उधर गिरे पड़े थे।

सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे

सूचना मिलते ही स्थानीय, पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंचे। सभी ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बोनियार स्थित अस्पताल में पहुंचाया। ब्लाक मेडिकल आफिसर डा. खुर्शीद अहमद खान ने बताया कि अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए 15 घायलों में से सात की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। सात घायलों राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल बारामुला में रेफर दिया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html