सब्जी का ट्रक पलटा...पढ़े पूरी खबर

जिले के ऊखीमठ, चोपता, गोपेश्वर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह सड़क पर एक ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। चालक परिचालक दोनों सुरक्षित हैं। सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। रुद्रपयाग थाना ऊखीमठ का पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह एक ट्रक सब्जी लेकर चमोली के लिए जा रहा था जो कि चोपता रोड़ पर ताला मस्तूरा के पास चढ़ाई पर चढ़ते वक्त रोड़ पर पलट गया। इसके चालक व परिचालक सुरक्षित हैं। फिलहाल यहां पर रोड़ ब्लॉक है। एनएच को जेसीबी भिजवाने को बता दिया गया है। जेसीबी पहुंचने पर ट्रक को रोड़ से हटवा कर यातायात व्यवस्था सामान्य कराये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments