google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वंदना राजपूत ने कहा - भाजपा नेताओं के द्वारा आदिवासी महिला का किया जा रहा अपमान..... पढ़ें पूरी खबर

Jul 30, 2023
1 min read



























पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :- सुश्री लता उसेंडी को श्रीमती लिखना अपमानजनक

रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आदत हो गई है आदिवासी महिलाओं का अपमान करना। भाजपा बेहोशी में काम करती है जिसके कारण श्रीमती लता उसेंडी कहकर संबोधित किया जा रहा है। जबकि सुश्री लता उसेंडी भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न पदों पर रहकर कार्य किए हैं और कई सालों से भारतीय जनता पार्टी के साथ कार्य कर रही हैं। श्रीमती लता उसेंडी लिखकर एक कुंवारी लड़की का अपमान कर रहे हैं। भाजपा नेता सुश्री लता उसेंडी का उपहास उड़ाया जा रहा है।

बस्तर की बेटी का इस तरह का उपहास महिलाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। सुश्री लता उसेंडी को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर बधाई शुभकामनाएं दी, लेकिन भाजपा के नेताओं को उसेंडी जी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनना शायद रास नहीं आ रहा है इसीलिए बेहोशी में सुश्री लता उसेंडी को श्रीमती कह कर के अपमान कर रहे हैं। क्यों भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को तकलीफ होती है जब एक आदिवासी महिलाएं आगे बढ़ती है। आज उसेंडी जी का अपमान कर पूरे बस्तर की आदिवासी समाज का अपमान किया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html