ईडी के सामने पेश हुए वैभव गहलोत, कहा फेमा से मेरा कोई लेनादेना नहीं...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और कांग्रेस नेता वैभव गहलोत फेमा मामले में दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे थे। जहां पर वैभव से विदेशी लेनदेन पर पूछताछ की गई है।सोमवार को ईडी के सामने पेश होने के बाद कांग्रेस नेता वैभव ने कहा, प्रवर्तन निदेशालय की ओर से फेमा के तहत समन आया था। मैंने उन्हें कहा है कि फेमा से हमारा कोई वास्ता नहीं है। मेरा या मेरे परिवार में से किसी का फेमा के तहत कोई लेन-देन नहीं हुआ... मुझे 1 घंटे बाद फिर से बुलाया गया है।
मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे और कांग्रेस नेता वैभव गहलोत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फेमा मामले में तलब किया था। गहलोत ने ईडी द्वारा उनके बेटे को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) मामले में उसके सामने पेश होने के लिए जारी किए गए समन को साझा किया था। राजस्थान में 200 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments