सीएम धामी के नेतृत्व में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा में अग्रसर उत्तराखंड.....

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की बागडोर सँभालते ही 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था और इसके लिए वे लगातार प्रयासरत भी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों का प्रतिफल भी अब दिखाई देने लगा है. अभी हाल ही में जारी फॉर्मल रोजगार सृजन के आंकड़ों में उत्तराखंड को देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. विगत वर्ष (2022) की तुलना में इस वर्ष (2023) की प्रथम छमाही (जनवरी से जून) में उत्तराखंड में रोजगार सृजन में 28.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है, जोकि देशभर के राज्यों में असम के बाद सर्वाधिक है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की इस उपलब्धि पर प्रदेश के युवाओं को बधाई दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद भी युवा और इसीलिये युवाओं की समस्याओं को अच्छी तरह से समझते हैं. वे यह बात भी अच्छी तरह से जानते हैं कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य युवा शक्ति के बलबूते ही बनाया जा सकता है; क्योंकि युवाओं की ऊर्जा अक्षुण्ण, यश अक्षय, पराक्रम अपराजेय , आस्था अडिग एवं संकल्प अडिग होता है और अपने इन्हीं गुणों की बदौलत वे असंभव को भी संभव बनाने की क्षमता रखते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments