google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पिता के ठेले में धोता था जूठी प्लेट,बेटा बना जज.........

Sep 5, 2023
1 min read
































































कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों...ये पंक्ति यूपी के संभल से पीसीएस जे में बाजी मारकर 135 वी रैंक हासिल करने वाले 29 वर्षीय कासिम पर सटीक बैठती है |


कासिम अब से कुछ साल पहले तक खुद ठेला लगाकर हलीम बेचने का काम करते थे. शुरुआती शिक्षा के दौरान उनका बचपन पिता के ठेले पर ही गंदी प्लेटे धोने में बीता है. लेकिन कुछ सालो में ही वक्त ऐसा बदला कि तमाम सघर्षो का बचपन बीतने के साथ ही कासिम ने अपने परिवार और संभल का नाम रोशन कर दिखाया है |


ठेला लगाकर अपने परिवार की गुजर बसर में साथ निभाने वाले कासिम ने अपनी मां से मोटिवेट होकर हौसलों की उड़ान भरते हुए अब मंजिल पा ली है. संभल के नखासा थाना इलाके के रुकनुद्दीन सराय निवासी 29 वर्षीय मोहम्मद कासिम ने यूपी लोक सेवा आयोग की ज्यूड‍िश‍ियल परीक्षा में घोषित नतीजों में अपना नाम पाकर खुशी से फूले नहीं समा रहे. उनके परिवार को हर कोई बधाई दे रहा है |


पीसीएस जे में चयन के बाद परिवार के साथ ही पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. घर में कासिम के भाई बहन और रिश्तेदार मिठाईयां खिलाकर बधाईया देने में लगे है तो इलाके के लोगो में भी कासिम के चयन को लेकर जबरदस्त उत्साह है |


ठेला लगाने से लेकर जज बनने तक के खुद के और परिवार के तमाम संघर्षों व मुसीबतों के उन पलों को याद करके कासिम की आंखे नम हो रही हैं लेकिन अब सफलता के आंसू उन पर भारी है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html